जनतंत्र मोर्चा
संगठन कैसे बनाएं
जनतंत्र मोर्चा संघर्ष का संगठन है, इसमें हर वह व्यक्ति शामिल हो सकता है, जो जनतंत्र मोर्चे के नीति संबंधी मसौदे में आस्था रखता है. जनतंत्र मोर्चा लोकतंत्र का ऐसा प्रयोग है, जिससे लोग सीधे आपस में जुड़ जाएंगे.
जनतंत्र मोर्चा डॉट ओआरजी(Jantantramorcha.org ) जनतंत्र मोर्चे की आधिकारिक वेबसाइट है. इस वेबसाइट पर जनतंत्र मोर्चे के कार्यकर्मों की घोषणा होती रहेगी. कार्यक्रम की घोषणा होते ही हर जगह उस कार्यक्रम के उपर अमल होगा, ऐसी आशा है. जो लोग इन कार्यकर्मों को क्रियान्वित करने में जुटेंगे, वो अपने कार्यक्रम के क्रियान्वयन की तस्वीरें और उनके बारे में छपी ख़बरों को जनतंत्र मोर्चा एट जीमेल डॉट कॉम (Jantantramorcha@gmail.com) पर ईमेल करेंगे. कार्यकर्ताओं के ईमेल से पता चलेगा कि उन्होंने कितने लोगों को अपने साथ जोड़ा और कितने लोगों को व्यवस्था परिवर्तन के लिए तैयार किया. इसका एक दफ्तर नहीं, बल्कि सैंकड़ों दफ्तर होंगे, यानी जिस इकाई में काम हो रहा है, वह इकाई अपना दफ्तर खोलेगी. इसमें एक नेता नहीं, हज़ारों नेता होंगे. इसका मतलब जो अपनी यूनिट को संघर्ष के कार्यकर्म करने के लिए संगठित करेगा, वह अपनी यूनिट का नेता होगा. सौ लोगों की एक यूनिट की अपेक्षा की जा रही है. इस व्यवस्था में देश के करोड़ों लोग संघर्ष और व्यवस्था परिवर्तन के तरीक़े पर अपनी राय सीधे अन्ना हज़ारे जी और जनरल वीके सिंह को दे सकेंगे. ऐसी व्यवस्था में वह सारे अवरोध दूर हो जाते हैं, जो संघर्ष को चलाने में बाधा बनते हैं. जो काम करेगा, वही नेता होगा.