Monday, April 1, 2013

जनतंत्र यात्रा कार्यक्रम


जनतंत्र यात्रा कार्यक्रम

पंजाब • हरियाणा • उत्तर प्रदेश • उतराखंड
श्री अन्ना हजारे और जनरल बीके सिंह के साथ वर्ल्ड सूफी काउंसिल के चेयरमैन  सूफी जिलानी और चौथी दुनिया के प्रधान संपादक संतोष भारतीय 31 मार्च से सारे देश में जनतंत्र यात्रा पर निकलेंगे. इस यात्रा का उद्देश्य देश में व्यवस्था परिवर्तन के आंदोलन को शुरू करना, व्यवस्था परिवर्तन के एजेंडे पर लोगों की राय लेना और लोगों को जनतांत्रिक शक्ति के रूप में संगठित करना है.
  1.  जनतंत्र यात्रा 31 मार्च से अमृतसर के जलियावाला बाग से 11 बजे शुरू होगी. यात्रा पहले चरण में पंजाब, हरियाणा से होती हुई उत्तराखंड जाएगी और 17 अप्रैल को हरिद्वार में पहले चरण का समापन होगा. 31 मार्च को अमृतसर में एक रैली होगी. रैली से पहले श्री अन्ना हजारे, जनरल  वी के सिंह, सूफी जिलानी और श्री संतोष भारतीय बांकी जनतंत्र यात्रियों के साथ दुर्गयाना मंदिर और स्वर्ण मंदिर में जाएंगे.
  2. जनतंत्र मोर्चे के सभी समर्थकों से अनुरोध है कि वे अपने जिले और ब्लॉक में जनतंत्र यात्रा की तैयारी शुरू करें, तथा 31 मार्च से 10, 20, 50 और 100 की संख्या में पदयात्रा/साइकिल यात्रा/मोटरसाइकिल यात्रा शुरू करें. 31 मार्च से श्री अन्ना हजारे की देशव्यापी जनतंत्र यात्रा शुरू होगी और 31 मार्च से अन्ना जी के सिपाहियों की ब्लॉक/जिला यात्रा शुरू होगी. इस यात्रा में जनता को नीति संबंधी मसौदे के बारे में बताना और 25 सूत्री कार्यक्रम से अवगत कराना और इसे छपवाकर बंटवाना प्रमुख कार्यक्रम रहेगा. जो लोग सहमति व्यक्त करते हैं, उनका समर्थन प्रस्ताव के रूप में अवश्य लिया जाए.
  3.  हर जगह जनतंत्र मोर्चा का सदस्य बनने के लिए जनता को तैयार करें, नौजवानों और छात्रों पर विशेष ध्यान दें और ऐसे लोगों की तलाश की जाए, जो अपना समय अन्ना जी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए दे सकें.
  4. हर जगह चरित्रशील, विचारवान, क्षमतावान, ऊर्जावान नौजवान युवकों एवं युवतियों के नाम और पते, उनके मोबाइल नंबर और ईमेल भेजे जाएं. इसमें अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों का विशेष ध्यान रखते हुए हर वर्ग के उत्साही लोगों को प्राथमिकता दें. यात्रा का पहला दौर अन्ना के पहले दौर के साथ 17 अप्रैल को ख़त्म होगा तथा 5 मई से यात्रा दूसरा दौर अन्ना के दूसरे दौर की यात्रा के साथ शुरू होगा.
  5. आम जनता के लिए अन्ना जी अपनी यात्रा के दौरान जिन कार्यक्रमों की घोषणा करें, समय-समय पर उन कार्यक्रमों को भी सफलता पूर्वक लागू किया करें.
  6. हर कार्यक्रम के फोटोग्राफ और अखबार में छपी खबर ईमेल के ज़रिए भेजें अथवा डाक के माध्यम से भी 2/10 कालका जी एक्सटेंशन, 1stफ्लोर, नई दिल्ली-110019 के पते पर भेज सकते हैं. कार्यक्रम क्रियान्वयन की सारी खबरें अन्ना जी के पास सीधे जाती हैं, इसलिए खबरें भेजने में आलस न करें.
  7. यात्राओं का विस्तृत विवरण, सभाओं का विस्तृत वर्णन, फोटोग्राफ, वीडियो आदि jantantramorcha.org  पर भी देखे जा सकते हैं.

सदस्य कैसे बने


जनतंत्र मोर्चा में तीन प्रकार की सदस्‍यता होंगी.
साधारण सदस्य
जनतंत्र मोर्चा की वार्षिक सदस्यता शुल्क 10 रुपये है. जो व्यक्ति अन्ना हज़ारे की नीतियों में, नीति संबंधी मसौदे में और 25 सूत्रीय कार्यक्रम में आस्था रखता है तथा जो किसी राजनीतिक पार्टी का सक्रिय सदस्य नहीं है. वह जनतंत्र मोर्चे का साधारण सदस्य बन सकता है. जो व्यक्ति अपने नाम, पता, ईमेल और मोबाइल के साथ नीति संबंधी मसौदे (यह संसद संविधान विरोधी है) और शपथपत्र पर दस्तख़त करा सकता है वह साधारण सदस्य हुआ. उसे आईसीआईसीआई बैंक में जनतंत्र मोर्चा के अकाउंट नम्बर 696705600011 में 10 रुपए जमा कर उसकी रसीद की स्कैन कॉपी या फोटो कॉपी अपने सदस्यता फार्म और नीति संबंधी मसौदे की हस्ताक्षरित कॉपी के साथ लगाकर भेजने के बाद उसका नाम सदस्य के रूप में पंजीकृत हो जायेगा.
प्रमुख सदस्य
वो सदस्य जो 20-50 लोगों को वैचारिक रुप से तैयार करता है और उन्हें साधारण सदस्य बनाता है साथ ही संघर्ष के कार्यक्रमों को अपनी ईकाई में कार्यान्वित करता है वह प्रमुख सदस्य बन सकता है.
सक्रिय सदस्य
जनतंत्र मोर्चे का सक्रिय सदस्य बनने के लिए जनतंत्र मोर्चे के संघर्ष के कार्यक्रमों में 6 महीने तक शामिल होना बुनियादी शर्त है. श्री अन्ना हज़ारे की जनतंत्र यात्रा के प्रारंभ होते ही सारे देश में जनतंत्र यात्राएं प्रारंभ हो जाएंगी. ब्लॉक या ज़िला जहां भी जनतंत्र मोर्चे के सदस्य या श्री अन्ना हज़ारे के विचारों में विश्वास रखने वाले लोग हैं, वह पदयात्रा, साइकिल यात्रा या मोटर साइकिल यात्रा शुरू कर देंगे, ऐसी अपेक्षा है. इस यात्रा में नीति संबंधी मसौदे पर लोगों का समर्थन लेना और 25 सूत्रीय कार्यक्रम के पक्ष में जनता की आवाज़ बुलन्द करना इन यात्राओं का उद्देश्य है. देश के लिए जो लोग एक साल दे सकते हैं, ऐसे लोगों की तलाश भी इस यात्रा में की जाएगी. जो साधारण सदस्य अन्ना द्वारा घोषित किए गए संघर्ष कार्यक्रमों में 6 महीने तक लगातार हिस्सा लेगा वह जनतंत्र मोर्चा का सक्रिय सदस्य माना जाएगा तथा 6 महीने के बाद बनने वाले संगठन में ज़िम्मेदारी निभाने की पात्रता रखने वाली विशेष योग्यता मानी जाएगी. इस दौरान होने वाले वैचारिक शिविरों में जो सक्रिय सदस्य हिस्सा लेंगे और सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन के विचार को देशभर में फैलाने के काम में लगेंगे वे जनतंत्र मोर्चा की राष्‍ट्रीय टीम का हिस्सा बनने की पात्रता रखेंगे.

Anna starts Jantantra Yatra


Anna Hazare pays obeisance at Golden Temple before beginning his “Jantantra Yatra” from Jallianwala Bagh in Amritsar. PTI
After taking a vow at the martyrs' memorial in the historical Jallianwala Bagh to cleanse the country's political system, social activist Anna Hazare launched his 'Jantantra Yatra' on Sunday with the aim to mobilise six-crore people for his second crusade against the corrupt and inefficient.

Anna described this as the beginning of the 'second war of Independence' and sought the support of the 'janata' (people) for his campaign against corruption.
"If we get the backing of six-crore people, the government will be forced to bow before this 'jan shakti' (people's power). It is the 'jan shakti', which governments fear the most," he said while addressing a gathering outside Jallianwala Bagh just minutes before the start of the 'yatra', which will take Anna and his team to every nook and cranny of India in the next 18 months.
Standing atop the mini-bus in which he will be travelling, Anna asked those joining him to be prepared to go to jail. "It is a privilege to go to jail for a just cause," he said as some of those present raised their hands in support of Anna.
Referring to the Independence struggle, he said the British had gone but had left India in the hands of the corrupt and 'goondas' (anti-social elements). Now the time has come to launch another battle for freeing the country from such elements, he said, while asking for the people's support to ensure that the sacrifices made by the martyrs during the freedom struggle do not go in vain.
Alongside former army chief Gen VK Singh, journalist Santosh Bharatiya and Syed Ghulam Jalani Kartal from Ajmer, Anna said there will be no scope for violence during the 'yatra' as he was a firm believer in Mahatma Gandhi's doctrine of non-violence. In this context, he referred to the peaceful nature of his first battle against corruption at New Delhi's Ram Lila Maidan, which, he claimed, shook the government in the national capital, though it may not have achieved the desired results.
Amid the chants of 'Vande Mataram', 'Bharat Mata Ki Jai' and 'Inquilab Zindabad', Anna along with his colleagues of the Jantantra Morcha commenced the 'yatra' with a silent prayer on his lips and a determination in his mind and soul. The Jantantra Morcha, which is organising the 'yatra', is the brainchild of Gen Singh and it will have no office-bearers as all its members will be 'sevaks' (servants).
"The 'janata' needs no magic wand to bring about the Inquilab (revolution), it will come once we have the people's power behind us," Gen Singh said after paying homage to the martyrs at Jallianwala Bagh along with Anna and others.
Prior to start of the 'yatra', Anna and his colleagues with a 100-strong group of supporters paid obeisance at Durgiana Mandir. The Mandir management committee honoured Anna, Gen Singh, Jalani, Santosh Bharatiya and a few others. Later, they paid obeisance at Golden Temple and sought Waheguru's blessings and strength for the success of their mission. Anna, Gen Singh, Jalani and Bharatiya were honoured with 'siropas' at the information office of the shrine by the Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee (SGPC) officials.
Motive behind 'yatra'Once again Anna reiterated the motive of the 'yatra' by saying he proposes to seek the verdict of the 'janata' on the future course of action he and his anti-corruption campaigners should adopt for instilling the fear of 'jan shakti' in governments' mind. For this, he has targeted six crore people out of the country's population of 120 crore.
"There is a need for a 'Jan Kranti' (people's revolution) and people as well as politicians should be made to realise that 'janata' has the 'shakti' to pull down governments," he reiterated in his address.
Exactly five months from now, the Morcha's future line of action will be decided by the people at a Jansansad (parliament of people) at New Delhi's Ram Lila Maidan. The 'yatra' would continue after 'Jansansad'.
First phase to end on April 17The first phase of the 'yatra' will end on April 17 with a rally at Hardwar. During its course, the yatra will traverse through different cities and towns of Punjab, Haryana, parts of west Uttar Pradesh and parts of Uttarakhand.
During the course of the 'yatra', roadside public meetings and rallies have been planned. Arrangements for the night stay of the 'yatris' have been made at different places by well wishers of Anna and his team.
The 'yatris' will not accept any monetary assistance from anyone. Whatever help is to be given it will be in kind.
Source - Hindustan Times

Monday, March 4, 2013

संगठन कैसे बनाएं



जनतंत्र मोर्चा
संगठन कैसे बनाएं
जनतंत्र मोर्चा संघर्ष का संगठन है, इसमें हर वह व्यक्ति शामिल हो सकता है, जो जनतंत्र मोर्चे के नीति संबंधी मसौदे में आस्था रखता है. जनतंत्र मोर्चा लोकतंत्र का ऐसा प्रयोग है, जिससे लोग सीधे आपस में जुड़ जाएंगे.
जनतंत्र मोर्चा डॉट ओआरजी(Jantantramorcha.org ) जनतंत्र मोर्चे की आधिकारिक वेबसाइट है. इस वेबसाइट पर जनतंत्र मोर्चे के कार्यकर्मों की घोषणा होती रहेगी. कार्यक्रम की घोषणा होते ही हर जगह उस कार्यक्रम के उपर अमल होगा, ऐसी आशा है. जो लोग इन कार्यकर्मों को क्रियान्वित करने में जुटेंगे, वो अपने कार्यक्रम के क्रियान्वयन की तस्वीरें और उनके बारे में छपी ख़बरों को जनतंत्र मोर्चा एट जीमेल डॉट कॉम (Jantantramorcha@gmail.com) पर ईमेल करेंगे. कार्यकर्ताओं के ईमेल से पता चलेगा कि उन्होंने कितने लोगों को अपने साथ जोड़ा और कितने लोगों को व्यवस्था परिवर्तन के लिए तैयार किया. इसका एक दफ्तर नहीं, बल्कि सैंकड़ों दफ्तर होंगे, यानी जिस इकाई में काम हो रहा है, वह इकाई अपना दफ्तर खोलेगी. इसमें एक नेता नहीं, हज़ारों नेता होंगे. इसका मतलब जो अपनी यूनिट को संघर्ष के कार्यकर्म करने के लिए संगठित करेगा, वह अपनी यूनिट का नेता होगा. सौ लोगों की एक यूनिट की अपेक्षा की जा रही है. इस व्यवस्था में देश के करोड़ों लोग संघर्ष और व्यवस्था परिवर्तन के तरीक़े पर अपनी राय सीधे अन्ना हज़ारे जी और जनरल वीके सिंह को दे सकेंगे. ऐसी व्यवस्था में वह सारे अवरोध दूर हो जाते हैं, जो संघर्ष को चलाने में बाधा बनते हैं. जो काम करेगा, वही नेता होगा.

Monday, February 4, 2013

अन्ना हजारे और जनरल वी के सिंह द्वारा जारी नीति मसौदा



अन्ना हजारे और जनरल वी के सिंह द्वारा जारी नीति मसौदा

सरकार को आम जनता की कोई चिंता नहीं है. संविधान के मुताबिक भारत एक लोक कल्याणकारी राज्य है. इसका साफ मतलब है कि भारत का प्रजातंत्र और प्रजातांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार आम आदमी के जीवन की रक्षा और उसकी बेहतरी के लिए वचनबद्ध है. लेकिन सरकार ने इस लोक कल्याणकारी चरित्र को ही बदल दिया है. सरकार बाजार के सामने समर्पण कर चुकी है,
लेकिन संसद में किसी ने सवाल तक नहीं उठाया. अगर भारत को लोक कल्याणकारी की जगह नवउदारवादी बनाना है तो इसका फैसला कैसे हो? क्या यह फैसला सिर्फ सरकार या कुछ राजनीतिक दल कर सकते हैं? नहीं, इसका फैसला देश की जनता करेगी. यह देश की जनता का अधिकार है कि वह किस तरह की सरकार से शासित होना चाहती है. इसलिए हमारी यह मांग है कि इस संसद को भंग किया जाए ताकि जनता फैसला कर सके कि हमारी सरकार का चरित्र कैसा हो, वह संविधान द्वारा स्थापित लोक कल्याणकारी हो या नवउदारवादी.
सरकार ने संविधान के प्रीएम्बल की आत्मा और उसकी भावनाओं को दरकिनार कर दिया है. संविधान का भाग 4, जिसे हम डायरेक्टिव प्रिंसिपल्स ऑफ स्टेट पॉलिसी कहते हैं, उसकी पूरी तरह से उपेक्षा हो रही है. सरकार के साथ साथ विपक्षी पार्टियां भी इस मुद्दे पर चुप हैं.बाबा भीमराव अंबेदकर द्वारा बनाए गए संविधान की भावनाओं को दरकिनार करने का हक सरकार को किसने दिया है? दरअसल, गरीबों और आमलोगों के हितों के बजाय निजी कंपनियों के हितों के
लिए नीतियां बनाई जा रही हैं. संसद में इसके ख़िलाफ कोई आवाज भी नहीं उठा रहा है. इसलिए हमारी मांग है कि इस संसद को फौरन भंग किया जाए. कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और सारे राजनीतिक दल अपना पक्ष जनता के सामने रखें. वो बताएं कि वे बाजारवाद के मूल्यों पर सरकार चलाना चाहते हैं या फिर संविधान की आत्मा और भावनाओं को लागू करना चाहते हैं.
इस संसद ने देश के लोगों को प्रतिनिधित्व करने का हक इसलिए भी खत्म कर दिया है क्योंकि देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं. जल, जंगल, जमीन के मुद्दे पर देश के गरीबों का भरोसा खत्म हो गया है. सरकार नदियों और जल स्रोतों का निजीकरण कर रही है. खदानों के नाम पर जंगलों को निजी कंपनियों को बेचा जा रहा है और आदिवासियों को बेदखल किया जा रहा है. इतना ही नहीं, किसानों की उपजाऊ जमीन अधिग्रहण करके सरकार निजी कंपनियों के साथ मिलकर उसकी बंदरबाट कर रही है. जिस जमीन पर देश के लोगों का हक है वह निजी कंपनियों को बांटी जा रही है. सरकार की इन नीतियों से आम जनता परेशान है और सांसदों ने जल, जंगल, जमीन के मुद्दे को संसद में उठाना भी बंद कर दिया है. इसलिए इसका फैसला होना जरूरी है कि देश के जल, जंगल, जमीन पर किसका हक है. इस बात का फैसला करने का हक भी देश की जनता को है, इसलिए अगले चुनाव में यह तय होगा कि देश की जनता किन नीतियों के पक्ष में है, इसलिए इस संसद का भंग होना अनिवार्य है.
संविधान के तहत सरकार को यह दायित्व दिया गया है कि जितने भी वंचित हैं जैसे कि दलित, आदिवासी, घुमंतू, मछुआरे,महिलाएं, पिछड़े एवं मुसलमानों की जिंदगी को बेहतर करने के लिए नीतियां बनाई जाएं. देश के फैसले में इनलोगों की हिस्सेदारी हो. इसके लिए यह जरूरी है कि इन्हें सामान अवसर और सत्ता में हिस्सेदारी मिले. सत्ता में हिस्सा देना तो दूर, सरकार किसी के मुंह का निवाला तो किसी के हाथ से काम को छीनने का काम कर रही है. भ्रष्टाचार, घोटाले, महंगाई और बेरोजगारी की वजह से देश के हर वर्ग के लोगों का विश्वास इस संसद पर से उठ गया है. इसलिए हम ये मांग करते हैं कि इस संसद को भंग कर फौरन चुनाव की घोषणा हो, ताकि नई सरकार लोगों की आशाओं के अनुरूप काम कर सके.
एक तरफ देश में गरीबी है, भुखमरी है, बेरोजगारी है, अशिक्षा है और दूसरी तरफ देश में मूलभूत सेवाओं को बहाल करने के लिए सरकार कर्ज लेती है. विदेशी पूंजी के लिए देश के सारे दरवाजे खोलने को सरकार एकमात्र विकल्प बता रही है, जबकि विदेशी बैंकों में भारत का कालाधन जमा है. अगर ये कालाधन वापस आ जाता है तो देश की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है. दुनिया भर के देश अपने देश का कालाधन वापस लाकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में लगे हैं, लेकिन हमारी संसद कालाधन को वापस लाने के मुद्दे पर खामोश है. देश के लोगों को ये भी नहीं पता है कि किन किन लोगों का कितना कालाधन विदेशी बैंकों में जमा है. इसलिए इस संसद को भंग किया जाना चाहिए, ताकि अगली सरकार कालाधन वापस ला सके.
सरकार ने डीजल के दाम बढ़ा दिए. इसकी वजह से महंगाई पर जबरदस्त असर पड़ा है. देश के कई शहरों में टैम्पो और ऑटोरिक्शा वाले आंदोलन कर रहे हैं. किराया बढ़ गया है. यूपीए गंठबंधन में शामिल पार्टियों ने इनका साथ छोड़ दिया. कांग्रेस पार्टी बिल्कुल अकेली खड़ी है. देश की जनता पर मुश्किल फैसले थोपना क्या प्रजातंत्र है एलपीजी यानि कुकिंग गैस की कीमत मनमाने ढंग से बढ़ा दी गई और दलीलें यह दी गई कि पेट्रोलियम कंपनियों को नुकसान हो रहा है. दूसरी तरफ एक के बाद एक केंद्रीय मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं. लेकिन प्रधानमंत्री ने प्रजातंत्र में कैबिनेट की सामूहिक जिम्मेदारी के मंत्र को बड़ी आसानी से भुला दिया है.
पहले सरकार फैसला नहीं ले रही थी और जब अब फैसले लेने लगी तो आम जनता की मुसीबत बढ़ाने का फैसला ले रही है. इसलिए हमारी मांग है कि संसद को भंग कर फौरन चुनाव हों, ताकि राजनीतिक पार्टियां इन मुद्दों पर अपनी राय जनता के सामने रखे. इस बात का फैसला हो सके कि क्या हम संविधान के मुताबिक देश में नीतियां बनाना चाहते हैं या फिर बाजार के मुताबिक नीतियों के पक्ष में हैं.
हमारा मानना है कि जनसंसद दिल्ली की संसद से बड़ी है, क्योंकि जनसंसद यानी देश की जनता ने दिल्ली की संसद संविधान के अनुसार बनाई है. भारत का संविधान, भारत के लोगों यानि वी द पीपुल के संकल्प का परिणाम है. इसलिए जनसंसद का स्थान दिल्ली की संसद से बहुत बड़ा है और बहुत ऊंचा है. संसद में बैठे हुए लोग यह कह रहे थे कि कानून तो संसद में बनता है, रास्ते पर थोड़े ही बनते हैं. और वो जनसंसद को या जनता को मानने को ही तैयार नहीं थे. पर कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को कोयला घोटाले के सवाल पर स्पष्ट आदेश दिया, कि रास्ते पर उतरो. हमें जनता के सामने जाना पड़ेगा, दूसरी तरफ भाजपा वाले भी कह रहे हैं कि हमें जनता के सामने जाना पड़ेगा. इन्होंने मान लिया है कि दिल्ली की संसद से जनसंसद बड़ी है. दिल्ली की संसद में देश के भविष्य के बारे में कोई सोचता दिखाई नहीं दे रहा है. बल्कि अलग अलग पक्ष और अधिकांश पार्टियों में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है. चिंता की बात यह है कि जो करप्शन मिलकर हो रहा है वह बहुत बड़ा खतरा है. जैसे कोयला घोटाला, कोयला घोटाले में सब शामिल हैं. टू जी स्पेक्ट्रफ घोटाला, इसमें सब फंसे हुए हैं. आज जनता सोचती है कि संसद में बैठे लोग देश को उज्जवल भविष्य नहीं दे सकते, अगर देश को उज्जवल भविष्य देना है, चाहे वह भ्रष्टाचार मुक्त भारत हो या महात्मा गांधी के संकल्प का गफाम विकास हो. क्योंकि गांधी जी कहते थे कि देश बदलने के लिए पहले गांव बदलना होगा, जब तक गांव नहीं बदलेंगे तब तक देश कैसे बदलेगा.
गांव बदलने के संदर्भ में गांधी जी ने कहा था कि मानवता और प्रकृति दोनों का दोहन नहीं होना चाहिए. विकास की दो शर्तें गांधी जी ने रखी थी कि न मानवता का दोहन हो, न प्रकृति का दोहन हो. आज हम देख रहे हैं कि सब मिलकर प्रकृति का दोहन कर रहे हैं. पेट्रोल, डीजल, कोयला, जंगल काट रहे हैं, विदेश के लोगों को बुला रहे हैं, किसानों की जमीन जबरदस्ती छीन रहे हैं, उस पर बड़े-बड़े इंडस्ट्री लगा रहे हैं, जिसकी वजह से हवा प्रदूषित हो रही है, पानी प्रदूषित हो रहा है और समाप्त हो रहा है. इससे देश आगे नहीं बढ़ेगा, कभी न कभी विनाश होगा, ऐसा विकास सही विकास नहीं है, ऐसा महात्मा गांधी कहते थे.
देश में कई जगह ग्राम स्वराज के अच्छे प्रयोग हुए हैं जहां पेट्रोल नहीं, डीजल नहीं, कोयला नहीं, हमने सिर्फ प्रकृति का उपयोग किया, और लोग स्वावलंबी हो गए. बारिश की एक एक बूंद को रोका, पानी का संचयन किया, रिचार्ज किया, ग्राउंड वाटर लेवल बढ़ाया, गांव की मिट्टी गांव में रखी जिससे कृषि का विकास हुआ. हाथ के लिए काम, पेट के लिए रोटी गांव में ही मिल गई. इसकी वजह से शहर की तरफ जानेवाले लोगों की रोकथाम हो गई.
अब देश की जनता के लिए सोचने का समय आ गया है, अगर जनता आज नहीं सोचेगी तो हमारी आने वाली पीढ़ियां खतरे में पड़ जाएंगी. तब तक ये लोग कुछ बाकी रखेंगे या नहीं, इसमें संदेह है. दिल्ली की संसद सफल नहीं हो रही, सब मिलकर देश को लूट रहे हैं. अंग्रेजों ने जितना नहीं लूटा उससे ज्यादा ये लोग लूट रहे हैं. अंग्रेजों ने डेढ़ सौ साल में जितना भारत को नहीं लूटा, पैंसठ सालों में इन्होंने देश को उनसे ज्यादा लूट लिया. यह बात स्पष्ट हो गई है कि संसद में बैठे लोग और सत्ता में बैठी सरकार देश को अच्छा भविष्य नहीं देंगे.
26 जनवरी, 1950 को पहला गणतंत्र बना. उसी दिन देश में प्रजा की सत्ता आ गई. प्रजा इस देश की मालिक हो गई. सरकार की तिजोरी में जमा होने वाला पैसा जनता का है. पूरी जनता इस पैसे का कहीं नियोजन नहीं कर सकती इसीलिए संविधान के मुताबिक हमने प्रातिनिधिक लोकशाही स्वीकार की. मालिक ने अपने प्रतिनिधि सेवक के नाते भेजे. राष्ट्रपति ने जिन अधिकारियों का चयन किया वे सरकारी सेवक हैं यानी जनता के सेवक हैं. जब जनता ने सेवक को भेजा है और सेवक अच्छा काम नहीं कर रहा तो उसे निकालने का अधिकार जनता का है, क्योंकि जनता मालिक है. मालिक ने जिन सेवकों को भेजा था, वे देश और समाज की भलाई का सही काम नहीं कर रहे हैं. इसलिए उनको निकालने का समय आ गया है. इसलिए जनता की भलाई के लिए इस देश की संसद को भंग होना चाहिए. ये जनता के हाथ में है.
अगर पूरे देश में जनता रास्ते पर उतर जाए तो संसद भंग होगी. इसकी जगह नई संसद बनानी है जिसके लिए जनता नए प्रतिनिधि चुनेगी जो चरित्रवान हों, हमलोग चरित्रवान प्रतिनिधियों के चुनने में मदद करने के लिए सारे देश में घूमेंगे. नए चुने जाने वाले प्रतिनिधि को चरित्रशील, सेवाभावी, सामाजिक और राष्ट्रीय दृष्टिकोण वाला होना चाहिए यानी उनकी छवि ठीक हो, सेवाभावी हो और सक्षम हो. उसे एक एफिडेविट देना होगा और उसके बाद यदि उसने इसका पालन नहीं किया तो जनता उस प्रतिनिधि को वापिस बुलाने का अधिकार रखेगी. इससे देश का भविष्य बदलने की शुरुआत हो सकती है. आज तो प्रतिनिधि वापिस बुलाने का ही कोई प्रावधान नहीं है, जिसकी वजह से किसी प्रतिनिधि को कोई डर ही नहीं रहता. वो कहता है कि पांच साल के लिए मुझे चुन लिया गया है मेरा कोई क्या बिगाड़ सकता है. पांच साल के लिए तो हम राजा बन गए.
आज की पार्लियामेंट को भंग कर नई पार्लियामेंट जनता को बनानी है और नई पार्लियामेंट बनाने के लिए जनता की शर्तें होंगी. ये जनता का हक है. यह जनता का अधिकार है. जनता की संसद जब बनेगी, तब उसमें जनलोकपाल आएगा, ग्राम विकास आएगा, राइट टू रिजेक्ट आएगा, ग्राम सभा को पावर आएगा, साथ ही अंग्रेजों के बनाए गए सारे सड़े गले कानूनों को बदला जाएगा. सभी को शिक्षा, सभी को स्वास्थ्य, सभी को रोजगार, और सभी के लिए विकास की योजना बनेगी. देश को स्वावलंबी बनाएंगे. देश में जनतंत्र है, जनतंत्र के मुताबिक कानून होने चाहिए.
संविधान में सामाजिक विषमता दूर होने की बात कही गई, आर्थिक विषमता दूर होने की बात कही गई, जात पात के भेद समाप्त करने की बात कही गई. ये जात पात में लोगों को बांट रहे हैं, संविधान का पालन संसद में बैठे लोग कहां कर रहे हैं. इसीलिए जनता को आज की पार्लियामेंट बर्खास्त करके नई
पार्लियामेंट और चरित्रशील उम्मीदवारों को चुनकर अपने लिए नए भविष्य का निर्माण करना होगा. इस परिवर्तन के लिए हम जनता के जागने उठने और आंदोलन करने का आह्वान करते हैं.
(जनतंत्र मोर्चा का यह नीति मसौदा 29 अक्टूबर 2012 को मुंबई में जारी किया गया)
Into taken from - Jantantra Morcha Website

Friday, February 1, 2013

Objectives of Anna Hazare's Jantantra Morcha


With the announcement of formation of Anna Hazare's Jantantra Morcha all eyes are set on objectives of proposed Morcha.

He announced the formation of Morcha at the historic Gandhi Maidan in Patna. He also delivered the oath to the hundreds of people and said that the proposed Jantantra Morcha will be a countrywide organization.
The main objective of the Morcha is to awaken people and organize them to fight for their rights and justice while not participating in elections. The other objectives of Jantantra Morcha are to fight for Jan Lokpal and right to reject a poll candidate who has failed to live up to the expectation of the people who have elected them.
He also asserted to free India from corruption and said to involve the youth who constitute a major part of the population. Bihar Chief Minister Nitish Kumar expressed his support to the Hazare's Jan andolan.
Info taken from - NewstrackIndia

Thursday, January 31, 2013

Anna Hazare announces formation of apolitical front called Jantantra Morcha to fight for people's rights and bring systemic change in the country


Anti-graft crusader Anna Hazare on Wednesday announced formation of an apolitical front called Jantantra Morcha to fight for the people's rights and bring about the systemic change in the country.

Launching the next phase of his movement at Jantantra rally at the historic Gandhi Maidan here, Anna said that new organization had been formed not to contest the election but to serve the people of the country. "This front will work towards bringing about total change in the system to rebuild the nation," he said.

Making the rallyists take an oath to commit themselves to the fight against corruption, he said that the new front would strive for rooting out corruption at all levels in the country, strengthening of the Right to Information Act, empowering of the Gram Sabhas, introduction of the right to reject and right to recall provisions in the electoral process and ensuring people's participation in the formulation of policies.


Back in action: Anna on a new crusade 

He called upon the people, especially the youths, to join the front to realize the unfulfilled dreams of Mahatma Gandhi and Jayaprakash Narayan.

He said that Parliament and the state assemblies had the power to make laws but the lawmakers were desisting from introducing the Jan Lokpal bill. "There are 163 tainted MPs in the Parliament," he said. "If they pass the bill, 15 ministers will have to go to jail."

He said that if the people get united, the lawmakers would have to seek their views while preparing the drafts of all the proposed legislations.

Anna, who was accompanied by former Army chief Gen V.K. Singh, Kiran Bedi, Rajinder Singh and many others on the dais, said that he would travel across the country to drum up support of at least 6 crore people for his cause. "If 6 crore people unite for a cause, the government will have to listen to their voice," he said. "When they will seek introduction of the Jan Lokpal bill in Parliamwent, the government will have to ensure that."

He, however, exhorted the people not to resort to violence anywhere to press for their demand. "Nobody should damage any national property in the name of agitation," he said.

Anna said that he had got inspiration from the youths of the country. "The enthusiastic youths of Patna have inspired me," he said. "They have instilled in me energy enough to travel across the country." 

Speaking on the occasion, Gen V K Singh said that if nothing was done by the government in the next six months, an unprecedented movement would be launched under the leadership of Anna.

Meanwhile, Bihar chief minister Nitish Kumar said in Patna that mass movement was necessary for understanding the values of democracy. "Annaji is trying to wake up the people against the lacuna in the system," he said. "It is a welcome step."

He said Anna had touched the right chord of people by staying at JP's house. Anna's rally, however, disappointed the Opposition in Bihar. RJD's leader of the opposition Abdul Bari Siddiqui said that Anna had refrained from speaking anything on the rampant corruption prevalent in Bihar.

Earlier, Anna left the JP house, where he had stayed last night, in an open jeep and travelled through main thoroughfares of the town. The crowd at the rally ground was, however, less than expected but it did not deter his supporters. They said that unlike the rallies of political parties, not a single penny was spent to bring in the crowd to the venue.

Anna launches 'Jantantra Morcha', aims to change system


PATNA: Anna Hazare on 31.01.2013 launched a new outfit " Jantantra Morcha" at a rally in Patna. 

"Now a change in the system is our aim. The change can be brought about by passing the Jan lokpal Bill and decentralizing power to gram sabhas and ward sabhas," he told a public meeting. 

The social activist said the new outfit would not join electoral politics and the occasion marked the beginning of the "second freedom struggle". He said now he plans to tour the entire country to awaken people. "I wish to awaken only six crore of the country's 120 crore people. If six crore people are with me, government "ki naak dabaunga, munh khulegi" (government will be forced to talk)," he said. He said the government would be forced to give Jan lokpal to the country. 

In his 45-minute speech, Anna did not refer to Arvind Kejriwal at all. Alleging the Congress-led government did not intend to bring the Jan lokpal because 15 of its ministers would be behind bars and that 163 of the MPs were tainted, he said after the demand of Jan lokpal was fulfilled they would force Parliament to empower people with the "right to reject" and "right to recall" their candidates if they were unworthy. 

"None of the rejected candidates should be allowed to contest election," he said and added that parties would be forced to give tickets to clean candidates. 

Hazare said he chose Bihar as the venue for his first 'Jantantra Rally' because the "pious land" was the "tapobhoomi" of JP and Mahatma Gandhi. "We have to realize the dreams of JP that have remained unfulfilled," said Anna in a bid to strike a chord with the crowd responding with an applause every time he used adjectives like "goonda", "lootera" and "ghotalebaaz" for the people in power. 

Former army chief Gen VK Singh and former IPS officer Kiran Bedi were present at the rally as well.

Info taken from Times of India

IAC is now Jantantra Morcha


The andolan formerly known as India Against Corruption will henceforth be organised under the banner of Jantantra Morcha, veteran activist Anna Hazare said on Wednesday.
Addressing a gathering at Gandhi Maidan here, he said the morcha would mobilise people on a host of issues with a demand for effective legislation to fortify the democratic processes.

Transparency in administrative systems; strengthening the Central Bureau of Investigation and the Central Vigilance Commission; making the village an administrative unit; more rights to gram sabhas, employment generation, creating marketing units at the village, block and district levels; linking agriculture and business; land and farmers’ rights; free cooking gas for the poor; enlisting participation of former Army personnel; framing a new health, education, employment, tax and youth policy; bringing back black money; life term for adulteration, and lowering inflation and oil prices are some of the areas in which the morcha will call for stronger legislation and policies.
Mr. Hazare said while Parliament had the authority to frame laws, civil society participation at the drafting stage was essential. “Those in power only fear losing it. If people unite and show that they have the power to topple the government, then the government will have to frame laws [as per the will of the people],” he said.
“As long as power is not vested in the people, we are not a Republic,” he said.
When the coal scam was exposed, both “[Congress leader] Sonia Gandhi and the BJP said they would go to the people. That means the people’s Parliament is above the Delhi Parliament,” he said.
‘New Bharat’
On the occasion of Mahatma Gandhi’s death anniversary, he administered a pledge to his supporters to create “a new Bharat and a true democracy.” An exhibit of mud, stained with Gandhiji’s blood, was displayed on the stage. Mr. Hazare and the audience took an oath upon it to cherish “Bapu’s legacy.”
Exhorting youth to devote their energies to the “second freedom struggle,” he stressed non-violence as a potent weapon for revolution. He called for the participation of Dalits, Adivasis, the landless poor, Muslims, fisherfolk and other marginalised communities.
Lokpal Bill
The former IPS officer, Kiran Bedi, said the andolan would demand the passing of the Lokpal Bill in the coming budget session.
The former Army Chief General V.K. Singh (Retd.) said the struggle for bringing about a “fundamental change” in the country had begun from Bihar. In the next six months if there was no response from the government, “there will be an unprecedented andolan.”
At the rally, Mr. Hazare released a book, Uprising 2011, authored by Ms. Bedi and Pawan Choudhary. It is a chronicle of the anti-corruption movement and comprises photographs and press clippings.
Info taken from - The Hindu