जनतंत्र यात्रा कार्यक्रम
पंजाब • हरियाणा • उत्तर प्रदेश • उतराखंड
श्री अन्ना हजारे और जनरल बीके सिंह के साथ वर्ल्ड सूफी काउंसिल के चेयरमैन सूफी जिलानी और चौथी दुनिया के प्रधान संपादक संतोष भारतीय 31 मार्च से सारे देश में जनतंत्र यात्रा पर निकलेंगे. इस यात्रा का उद्देश्य देश में व्यवस्था परिवर्तन के आंदोलन को शुरू करना, व्यवस्था परिवर्तन के एजेंडे पर लोगों की राय लेना और लोगों को जनतांत्रिक शक्ति के रूप में संगठित करना है.
- जनतंत्र यात्रा 31 मार्च से अमृतसर के जलियावाला बाग से 11 बजे शुरू होगी. यात्रा पहले चरण में पंजाब, हरियाणा से होती हुई उत्तराखंड जाएगी और 17 अप्रैल को हरिद्वार में पहले चरण का समापन होगा. 31 मार्च को अमृतसर में एक रैली होगी. रैली से पहले श्री अन्ना हजारे, जनरल वी के सिंह, सूफी जिलानी और श्री संतोष भारतीय बांकी जनतंत्र यात्रियों के साथ दुर्गयाना मंदिर और स्वर्ण मंदिर में जाएंगे.
- जनतंत्र मोर्चे के सभी समर्थकों से अनुरोध है कि वे अपने जिले और ब्लॉक में जनतंत्र यात्रा की तैयारी शुरू करें, तथा 31 मार्च से 10, 20, 50 और 100 की संख्या में पदयात्रा/साइकिल यात्रा/मोटरसाइकिल यात्रा शुरू करें. 31 मार्च से श्री अन्ना हजारे की देशव्यापी जनतंत्र यात्रा शुरू होगी और 31 मार्च से अन्ना जी के सिपाहियों की ब्लॉक/जिला यात्रा शुरू होगी. इस यात्रा में जनता को नीति संबंधी मसौदे के बारे में बताना और 25 सूत्री कार्यक्रम से अवगत कराना और इसे छपवाकर बंटवाना प्रमुख कार्यक्रम रहेगा. जो लोग सहमति व्यक्त करते हैं, उनका समर्थन प्रस्ताव के रूप में अवश्य लिया जाए.
- हर जगह जनतंत्र मोर्चा का सदस्य बनने के लिए जनता को तैयार करें, नौजवानों और छात्रों पर विशेष ध्यान दें और ऐसे लोगों की तलाश की जाए, जो अपना समय अन्ना जी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए दे सकें.
- हर जगह चरित्रशील, विचारवान, क्षमतावान, ऊर्जावान नौजवान युवकों एवं युवतियों के नाम और पते, उनके मोबाइल नंबर और ईमेल भेजे जाएं. इसमें अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों का विशेष ध्यान रखते हुए हर वर्ग के उत्साही लोगों को प्राथमिकता दें. यात्रा का पहला दौर अन्ना के पहले दौर के साथ 17 अप्रैल को ख़त्म होगा तथा 5 मई से यात्रा दूसरा दौर अन्ना के दूसरे दौर की यात्रा के साथ शुरू होगा.
- आम जनता के लिए अन्ना जी अपनी यात्रा के दौरान जिन कार्यक्रमों की घोषणा करें, समय-समय पर उन कार्यक्रमों को भी सफलता पूर्वक लागू किया करें.
- हर कार्यक्रम के फोटोग्राफ और अखबार में छपी खबर ईमेल के ज़रिए भेजें अथवा डाक के माध्यम से भी 2/10 कालका जी एक्सटेंशन, 1stफ्लोर, नई दिल्ली-110019 के पते पर भेज सकते हैं. कार्यक्रम क्रियान्वयन की सारी खबरें अन्ना जी के पास सीधे जाती हैं, इसलिए खबरें भेजने में आलस न करें.
- यात्राओं का विस्तृत विवरण, सभाओं का विस्तृत वर्णन, फोटोग्राफ, वीडियो आदि jantantramorcha.org पर भी देखे जा सकते हैं.
No comments:
Post a Comment